Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की शिरकत -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की शिरकत

 (हिन्द समर्थन ब्यूरो)

मुंबई: मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष के इतिहास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और उन्होंने पत्रकारों से उम्मीद जताई कि वह निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता करें क्योंकि आज डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता में काफी चुनौतियां बढ़ गई हैं. ऐसे में इन चुनौतियों का सामना करना तभी संभव है कि जब निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता की जाए और पत्रकारिता का जो सुनहरा दौर रहा है उसी दौर को याद करते हुए उसी तर्ज पर पत्रकारों को अपना कार्य करना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम में कई पत्रकारों को उनके द्वारा की गई सराहनीय पत्रकारिता के लिए सम्मानित भी किया गया. यह कार्यक्रम काफी देर तक चला जिसमें काफी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी रही और वरिष्ठ पत्रकारों ने यहां पर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *