Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर बुजुर्ग दंपती से 6.38 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया -
Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर बुजुर्ग दंपती से 6.38 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया

पुलिस के अनुसार, ठगी का सिलसिला दिसंबर 2016 में शुरू हुआ। दहिसर पूर्व की गायत्री सोसाइटी में रहने वाली परसिस मेहता की मुलाकात पड़ोसी मेघना इनामदार के जरिए पनवेल की रमाबाई साने और उसके सहयोगी उमेश देशपांडे से हुई थी। उस समय उनके पति दारा मेहता को तीन बार लकवे का अटैक आ चुका था। आरोपियों ने घर में वास्तुदोष और जादू-टोना होने की बात कहकर पूजा के नाम पर 40 ग्राम सोने की चेन और 3.85 लाख रुपये ले लिए।मुंबई के दहिसर इलाके में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग दंपती से 6.38 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डायन, श्राप और बुरी आत्माओं का डर दिखाकर करीब 10 साल तक दंपती को अपने जाल में फंसाए रखा। इस दौरान उनसे चार फ्लैट, 1,200 ग्राम सोना, करोड़ों रुपये के शेयर और नकदी हड़प ली गई। दहिसर पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को पीड़िता परसिस दारा मेहता की शिकायत पर मुख्य आरोपी उमेश देशपांडे समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जांच में सामने आया है कि गिरोह ने ठगी के लिए कई काल्पनिक किरदार बनाए थे। मुख्य आरोपी उमेश देशपांडे आवाज बदलकर खुद को हैदराबाद के एक मठ का 108 वर्षीय गुरुवर्य बताता था। वहीं, अश्विनी गायकवाड स्नेहलता दीक्षित उर्फ बाईसाहेब और वृषाली गायकवाड रमाबाई साने बनकर दंपती से बातचीत करती थीं। आरोपियों ने बाद में रमाबाई की हत्या और बाईसाहेब के कामशेत में समाधि लेने की झूठी कहानियां भी सुनाईं।दहिसर में ठगी के दौरान आरोपियों ने घर में अघोरी पूजा की और काली गुड़िया रखने के साथ दंपती को नेपाल के साधु की भस्म और सिंदूर खाने के लिए दिया। उन्हें बताया गया कि उनकी संपत्ति पर डायन और बुरी शक्तियों का प्रभाव है और ऐसा नहीं करने पर उनके पति और दोनों बेटों की जान जा सकती है। संपत्ति को शुद्ध करने के नाम पर आरोपियों ने दंपती से दहिसर और बोरीवली स्थित चार फ्लैट बेचने के लिए कहा। इन फ्लैटों की बिक्री से मिले करीब 3.02 करोड़ रुपये आरोपियों ने हड़प लिए।

इसके अलावा करीब 1.60 करोड़ रुपये के शेयर बिकवाए गए और बैंक व पोस्ट ऑफिस में जमा 45 लाख रुपये भी निकलवा लिए गए। आरोपियों ने घर का फर्नीचर तक अपने कब्जे में ले लिया। मठ निर्माण के नाम पर दंपती को एक सूदखोर से आठ प्रतिशत मासिक ब्याज पर 45 लाख रुपये का कर्ज लेने के लिए भी मजबूर किया गया। शिकायत के मुताबिक, इस कर्ज को चुकाने में दंपती के करीब 90 लाख रुपये खर्च हो गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *