बताया जा रहा है कि महिला पांच बेटियों की मां है और पति के साथ न रहने के चलते मानसिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मासूम की मौत का यह सनसनीखेज मामला चरखारी कोतवाली क्षेत्र के चिंतेपुरा मोहल्ले का है। यहां महिला पुलिस चौकी के बगल में स्थित एक मकान में डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के मामा और नानी मजदूरी करने गए थे। शाम करीब सात बजे जब दोनों घर लौटे तो मासूम मृत अवस्था में मिली। जिसके बाद मामा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल मिश्रा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची की मां की शादी नौगांव क्षेत्र के बघारी गांव निवासी एक शख्स से हुई थी। पति करीब 30 वर्षों से दिल्ली में प्लंबर का काम करता है और छह महीने पहले महिला को उसकी चार बेटियों के साथ मायके में छोड़ गया था। महिला की कुल पांच बेटियां थीं, जिनमें बड़ी बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी।उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची के रोने से नाराज मां ने उसके साथ मारपीट की, जिससे मासूम की मौत हो गई। घर के अंदर बिस्तर पर बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।परिजनों के मुताबिक, बच्ची की मां की शादी नौगांव क्षेत्र के बघारी गांव निवासी एक शख्स से हुई थी। पति करीब 30 वर्षों से दिल्ली में प्लंबर का काम करता है और छह महीने पहले महिला को उसकी चार बेटियों के साथ मायके में छोड़ गया था। महिला की कुल पांच बेटियां थीं, जिनमें बड़ी बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी।
