Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
फ्रांस के एवियन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बड़ी बैठक आयोजित -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

फ्रांस के एवियन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बड़ी बैठक आयोजित

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- “पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने की कोशिशों में जो प्रगति हुई है, उसमें आपकी लीडरशिप की मैं तारीफ करता हूं।”

बैठक के दौरान PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा- “हमने हमेशा कहा है कि समुद्री आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस पर जोर भी देना चाहिए। समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। मुझे भरोसा है कि ईरान के साथ डील में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी।फ्रांस के एवियन शहर में G-7 सम्मेलन का आयोजन जारी है। बुधवार को सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बड़ी बैठक हुई है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की है जिसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील, होर्मुज में जहाजों पर हमले समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। आपको बता दें कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ये बातचीत 16 महीने बाद हो रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी 2025 में अमेरिका की यात्रा की थी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *