सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्तावित बदलाव 1947 में पश्चिम बंगाल के गठन के इतिहास से जुड़ा है और उन्होंने इस कदम को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, “अंग्रेजी में भी, पश्चिम बंगाल अब ‘पश्चिम बंग’ होगा। हम 9 तारीख को विधानसभा में एक प्रस्ताव ला रहे हैं। इसके बाद, यह भारत सरकार और फिर संसद के पास जाएगा।” सीएम ने कहा कि अंग्रेजी में भी नाम को ‘Paschim Banga’ के रूप में ही लिखा जाना चाहिए। उन्होंने इस बदलाव को 20 जून 1947 को विभाजन के दौरान राज्य के गठन के इतिहास से जोड़ा।पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य का नाम अंग्रेजी में भी ‘पश्चिम बंग’ रखे जाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और 9 दिसंबर को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। यह फैसला कोलकाता में राज्य सचिवालय में सीएम शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया।
“मंत्रिमंडल ने आज अपनी मंजूरी दे दी है, और हम 9 तारीख को विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे। यह इतिहास से जुड़ा मामला है। यह बदलाव होना ही चाहिए। ‘वेस्ट बंगाल’ (West Bengal) के बजाय, अब यह ‘पश्चिम बंग’ (Paschim Banga) होगा।”
-शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

