तस्वीरों में जीनत अमान अपने प्यारे डॉग के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और उनके सामने तीन जन्मदिन के केक रखे हुए हैं।जीनत अमान के इनमें से दो केक पर ‘हैप्पी बर्थडे मम!’ लिखा था, जिससे यह जश्न और भी ज्यादा खास और निजी बन गया। घर के सुकून भरे माहौल में अपने प्यारे डॉग जानवर के साथ एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी से और अपने दिल के करीब रहकर मनाया। तस्वीरों के साथ जीनत ने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने घर पर एक प्राइवेट पार्टी रखकर अपना 75वां जन्मदिन मनाया। अब अपने जन्मदिन के एक दिन बाद बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खास दिन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा, ‘मेरा दिल भर आया है। हर मैसेज, हर शुभकामना और प्यार के हर इजहार के लिए आपका शुक्रिया। मैंने इन सबको पढ़ा है, महसूस किया है और संजोकर रखा है। जिंदगी एक खूबसूरत और अनिश्चित सफर है। मुझे एक और साल मिला है – जीने के लिए, सीखने के लिए, हंसने के लिए और थोड़ा और प्यार करने के लिए। यह एक ऐसा सौभाग्य है, जिसे मैं कभी भी हल्के में नहीं लेती।’

