Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पत्नी-ससुराल वालों से था परेशान-देश की राजधानी दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसी घटना -
Breaking
Thu. Nov 19th, 2026

पत्नी-ससुराल वालों से था परेशान-देश की राजधानी दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसी घटना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम 4.18 बजे आत्महत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पुनीत खुराना (40) बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके गले पर रस्सी का निशान था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।बेंगलुरु के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा मामले सामने आया है। मॉडल टाउन इलाके में एक 40 साल के शख्स ने 54 मिनट का वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पुनीत खुराना के रूप में हुई है। पुनीत ने फंदे लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुनीत खुराना की मौत के बाद उनके परिवार ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक की बहन का कहना है, “पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा, उनकी बहन और माता-पिता ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया।

करीब 59 मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुए उत्पीड़न का विवरण दिया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था। मृतक पुनीत की मां ने कहा कि वह (पुनीत की पत्नी) उसे प्रताड़ित करती रहती थी। मैं उसके लिए न्याय चाहती हूं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *