Breaking
Tue. May 26th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पहले 27 मई (बुधवार) को बकरीद का सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन चांद दिखने की स्थिति को देखते हुए अब छुट्टी 28 मई (गुरुवार) को रहेगी।

छुट्टी को एक दिन आगे बढ़ाया गया

सरकार की ओर से जारी इस अधिसूचना में बताया गया है कि साल 2026 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में बकरीद की छुट्टी पहले 27 मई को निर्धारित था। हालांकि, इस्लामी कैलेंडर और चांद के आधार पर बकरीद के त्योहार की संभावित तारीख बदलने के कारण सरकार ने छुट्टी को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।योगी सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक छु्ट्टी रहेगी। इसके साथ ही 17 नवंबर 2025 को जारी पूर्व आदेश में आवश्यक संशोधन भी कर दिया गया है। बता दें कि यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *