Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) प्रसिद्ध एक्टर शेखर सुमन यहां अपने शुरू होने जा रहे शेखर टूनाइट के ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने साथ काम करने वाली टीम के हर एक सदस्य के काम की तारीफ की. इस दौरान शेखर सुमन से मीडिया ने कई सवाल किए जिनका बहुत ही बेबाकी के साथ शेखर सुमन ने जवाब दिया.

शेखर सुमन से जब सवाल किया गया कि आपने इतना काम कर लिया है क्या अभी भी किसी रोल को निभाने की दिल में तमन्ना है तो इस पर शेखर सुमन ने कहा कि अभी तो बहुत कुछ काम करने की तमन्ना है क्योंकि आप कितना भी जीवन में काम कर लीजिए तो ऐसा लगता है कि अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है और ऐसा मैं बतौर एक्टर के तौर पर बोल रहा हूं. उन्होंने कहा कि मुझे कई ऐसे रोल है जो अभी निभाने हैं मुझे अभी साहिर लुधियानवी के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करना है तो मुझे मिर्ज़ा ग़ालिब का रोल भी निभाना है.

उन्होंने कहा कि मैं करीब 14 साल बाद वापसी कर रहा हूं और मुझे लगता है कि आपका प्यार जो मुझे पहले मिला था वह प्यार और आपका आशीर्वाद और आपका साथ मुझे अब भी उसी तरह मिलेगा. शेखर सुमन ने अपने साथ काम करने वाली टीम के हर एक सदस्य के काम की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की और कहा कि यह मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे इतने अच्छे लोग मिले हैं जो मेरे साथ काम करते हैं. शेखर सुमन ने अपने पुत्र की भी प्रशंसा की और कहां कि अब मैं जो कुछ भी कर पा रहा हूं वह मेरे बेटे की बदौलत है वह हर वक्त मेरा हौसला बढ़ता है और मेरा काम में साथ निभाता है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *