उत्तर प्रदेश के अमरोहा से यह मामला सामने आया है जहां पर शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई कि जब सुहागरात से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई. दूल्हे की मौत हार्ट अटैक की वजह से बताई जा रही है.मोहल्ला बड़ा दरबार निवासी बाबू की बेटी सायमा का निकाह गुड्डू के साथ हुआ था। मोहल्ला नल नई बस्ती में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बारात गई थी। रात करीब एक बजे बारात घर लौट आई थी। करीब चार बजे गुड्डू उर्फ परवेज आलम की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन गुड्डू को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में डॉक्टर ने जांच के बाद गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।


