Breaking
Thu. Mar 12th, 2026
Spread the love

महेश मांजरेकर के बेटे सत्या ने इंस्टाग्राम पर मां दीपा मेहता की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी है। इस पोस्ट में सत्या ने लिखा- ‘आई मिस यू मम्मा।’ इसके साथ उन्होंने ब्रोकन हार्ट इमोजी शेयर करते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया है। सत्या ने एक अन्य पोस्ट में भी अपनी मां के लिए इमोशनल बातें लिखी हैं।मराठी और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता महेश मांजरेकर की पत्नी दीपा मेहता का निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि खुद महेश मांजरेकर और दीपा मेहता के बेटे सत्या मांजरेकर ने की है। सत्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अब उनकी मां दीपा मेहता इस दुनिया में नहीं रहीं। सत्या ने मां को याद करते हुए एक इमोशनल नोट साझा किया है और बताया कि अब उनकी मां दीपा मेहता इस दुनिया में नहीं रहीं।सत्या ने अपनी अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां दीपा मेहता की लेटेस्ट फोटो शेयर की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘आज मैंने एक मार्गदर्शक ज्योति खो दी। वह मां से कहीं ज्यादा थीं। उन्होंने जिस जुनून, साहस और शक्ति के साथ साड़ी का अपना बिजनेस खड़ा किया, उसने कई लड़ियों को सपना देखने की ताकत दी। उन्होंने जिसकी भी जिंदगी को छुआ, जिन रास्तों को बनाया, उनके जरिए वह हमेशा जीवित रहेंगी। सत्या, आपके लिए बहुत सारी प्रार्थनाएं और शक्ति।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *