Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पुलिस ने तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरेली पुलिस ने टोटल दस FIR दर्ज की है। जिनमें सात FIR में तौकीर राजा का नाम है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को तौकीर रजा आठ लोगों को जेल भेजा गया है। कुल 39 लोग हिरासत में लिए गए थे। बाकियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई की जा रही है। मौके से तमंचे, पेट्रोल की बॉटल, लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिले में धारा 163 लागू है। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और घटनास्थल से कारतूसों वाली पिस्तौल, पेट्रोल की बोतलें और डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आगे कहा कि भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ने और हिंसा भड़काने की कोशिश की थी। सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इंटेलिजेंस और अन्य जांच तकनीकों का इस्तेमाल करके, अधिकारी हिंसा में शामिल सभी लोगों की पहचान कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *