Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

लखनऊ में साइबर ठगों ने रिटायर्ड आईएएस को डिजिटल अरेस्ट करके 12 लाख रुपए वसूले हैं। ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बताया था। लखनऊ के साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

साइबर जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर गोमतीनगर के विरामखंड-1 निवासी रिटायर्ड आईएएस कृपा शंकर गौतम को दो दिन डिजिटल अरेस्ट करके 12 लाख रुपये वसूले। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दोषी बताया गया था। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि कृपा शंकर केंद्रीय मंत्रालय से संयुक्त निदेशक के पद से रिटायर्ड हैं।यूपी के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड IAS से साइबर ठगी हुई है। साइबर ठगों ने रिटायर्ड IAS को डिजिटल अरेस्ट करके 12 लाख रुपए वसूले हैं। लखनऊ के साइबर थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *