Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

शिकायत में कहा गया है कि मुरादाबाद में शर्मा बैंड का संचालन अकील अहमद कर रहे हैं। इसी तरह दर्जनों बैंड कम्पनियां हिन्दू नाम रखकर व्यापार कर रही हैं, जिससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि जिस प्रकार कांवड़ रूट पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं के नाम पर होटल संचालित करने पर कार्रवाई हुई थी। उसी तरह इन बैंड कम्पनियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। ये सभी लोग अपनी पहचान और नाम से काम करें।यूपी के मुरादाबाद में हिंदू नामों से बैंड-बाजा कंपनी चलाने वाले मुस्लिम मालिकों की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। शिकायत के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। शिकायत अधिवक्ता शेबी शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है कि शहर में कई बैंड कम्पनियां हिन्दू नामों से चल रही हैं जबकि उनके मालिक मुस्लिम हैं।अधिवक्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर शासन स्तर से आए जांच के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिए हैं। इस दौरान संचालकों को सही नाम रखने की भी सलाह दी गई है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने ऑफ द रिकॉर्ड स्वीकार किया कि शिकायत आईजीआरएस पोर्टल से आई है और जांच की जा रही है।मुरादाबाद में नाम अग्रवाल बैंड है लेकिन इसके संचालक मुस्लिम हैं जिनका नाम बबलू है। बबलू ने बताया कि वो पिछले काफी सालों से अग्रवाल बैंड के नाम से काम करते आ रहे हैं। बैंड बजाने वाले भले ही सभी मुस्लिम हों लेकिन उनका कारोबार हिंदुओं से ही चल रहा है। चाहे वो शादी बारात हों या धार्मिक जुलूस वा शोभायात्राएं। बबलू ने कहा हम नाम बदल लेंगे लेकिन दिसंबर तक का हमें समय दिया जाए क्योंकि नवंबर दिसंबर में होने वाली शादियों की बुकिंग उन्होंने इसी नाम से की है अगर अभी नाम बदला तो उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *