Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्तफा खान ने अपनी सास माया पसेरकर को 5 लाख रुपये उधार दिए थे। उधार लिए पैसे माया नहीं लौटा रही थी। इस वजह से बीते कुछ दिनों से इन दोनों में विवाद चल रहा था।इन पैसों को लेकर बुधवार को भी सास और दामाद के बीच विवाद हुआ। मुस्तफा ने दुकान से चाकू खरीदा और दोपहर को उसकी सास माया काम से घर लौट रही थी, तब बीच सड़क पर पीछा कर चाकू से गला रेतकर अपनी सास की हत्या कर दी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नागपुर के सीताबर्डी पुलिस थाने में मुस्तफा खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।महाराष्ट्र के नागपुर से ये घटना सामने आई है .

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *