Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “लोकसभा में विपक्ष के हल्के नेता राहुल गांधी को भारत की चिंता कम, पाकिस्तान की फ़िक्र ज़्यादा रहती है। तभी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मार से पाकिस्तान से ज्यादा तो गांधी परिवार ‘कराह’ रहा है।उन्होंने पोस्ट में कहा “भारतीय सेना का बार-बार अपमान कांग्रेस इसलिए करती है, ताकि पड़ोसी भाईजान पाकिस्तान को खुश किया जा सके।” मौर्य ने कहा, “दरअसल, सत्ता की बेदख़ली ने कांग्रेस की मति मार दी है, इसलिए वह दुनिया के ऐसे भ्रमित नेताओं की ओट (आड़) लेने को मजबूर है जो अपने बयानों पर स्थिर नहीं रहते हैं। अपने गांधी जी की तरह वह भी अस्थिर चित्त वाले हैं।उन्होंने कहा, “सच यह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के उन नेताओं की भी नींद उड़ा दी है जो अपने को तुर्रमखां समझते थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *