Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, चिकित्सा, पेयजल, भोजनालय, विश्रामालय और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के जुटने के दृष्टिगत महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती हो। संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जाए। खुफिया तंत्र पूरी सक्रियता से कार्य करे, ताकि घुसपैठ या अराजकता की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान श्रद्धा, मर्यादा और अनुशासन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वह पवित्र नदियों से जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। प्रशासन से पूर्ण सहयोग बनाए रखें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी सजगता, संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करे। यात्रा में विघ्न डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *