Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ने कहा “कई वर्षों बाद मेरी और राज ठाकरे की मुलाकात मंच पर हुई है। राज ने मुझे “सन्माननीय उद्धव ठाकरे” कहा, मैं भी कहता हूं, “सन्माननीय राज ठाकरे।” उनका कार्य भी बड़ा है। मेरे भाषण से ज्यादा अहम है हम दोनों का साथ आना। हम दोनों के बीच जो दूरियां थीं, वो अब खत्म हो चुकी हैं। हम एक साथ आए हैं, साथ में रहने के लिए।शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे शनिवार को एक ही मंच पर नजर आए। दोनों भाइयों की राजनीतिक विरासत समान रही है, लेकिन दो दशक पहले ही राज ठाकरे ने अपनी अलग राह चुन ली थी। अब दोनों भाई एक ही मंच पर साथ आए तो उद्धव ने ऐलान कर दिया कि दोनों के बीच दूरियां खत्म हो चुकी हैं और वह साथ रहने के लिए राज ठाकरे के साथ आए हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *