Breaking
Sun. Mar 15th, 2026
Spread the love

पटना :राजनाथ सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा और कहा कि राजद के साथ-साथ कांग्रेस भी बिहार की बर्बादी के दोषी रहे हैं, इन दोनों की सरकारों ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था, अपराध.. जातिवाद और जंगलराज के चलते बिहार अंधेरे में चला गया था, धीरे-धीरे ये अंधकार खत्म हुआ है। भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है, जो बिहार एक समय बर्बाद हो गया था, आज वो बिहार आत्मनिर्भर बन गया है।बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है, हमारे मुख्यमंत्री हो या फिर डिप्टी सीएम हों इनके दामन पर कोई दाग नहीं, कोई माई का लाल ये साबित नहीं कर सकता, इस बार का चुनाव केवल विकास पर होगा।  इसके साथ ही उन्होंने बता दिया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम होंगे और बिहार में NDA की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *