दिल्ली :पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है.आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गोद में बैठ चुकी है और दोनों पार्टियां एक ही सिस्टम के दो चेहरे बन गई हैं – सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता.
केजरीवाल ने कहा, “जब कांग्रेस कार्यकर्ता देखते हैं कि उनके नेता बीजेपी से हाथ मिला रहे हैं, तो वे खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं. कांग्रेस और बीजेपी अब अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही व्यवस्था का हिस्सा हैं.”


