Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश:अखिलेश यादव  -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश:अखिलेश यादव 

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश है। भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित और अपमानित हैं। बच्चियों की जिंदगी पर खतरा मंडराता रहता है। महिलाओं के कल्याण की जो योजनाएं समाजवादी सरकार में शुरू की गई थी भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। उन पर अत्याचार हो रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है।

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश की पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकत्रियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव विशिष्ट अतिथि थीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं को विशेष सम्मान मिलता रहा है। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने संगठन में उन्हें महत्व दिया था। उनका मानना था कि स्त्री की तरक्की से समाज और राष्ट्र की तरक्की होती है। समाजवादी सरकार में ‘‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना‘‘ आधी आबादी को सम्मान देने के लिए शुरू की जाएगी। प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रूपये देने की व्यवस्था की जाएगी। कन्या विद्याधन से लड़कियों की शिक्षा को विस्तार मिला था। 20 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा गया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई थी। विधवा और गरीब महिलाओं की जिंदगी संवर गई थी। प्लाट, मकान आदि की रजिस्ट्री में महिलाओं को एक प्रतिशत की विशेष राहत दी गई थी। महिलाओं के लिए पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था लागू की गई थी। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाजवादी सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की गई थी। प्रसूताओं और नवजातों को अस्पताल लाने-ले-जाने के 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अपराध बहुत बढ़ गये है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भर्ती होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया के विशेष अवसर के सिद्धांत का पालन करती है। समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण पंचायत से लेकर संगठन तक लागू किया है। भाजपा ने आशा-बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों सभी को धोखा दिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार ईमानदारी की राजनीति करती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जनता भाजपा को सत्ता से हटाने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *