मुंबई :कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी एक निडर नेता हैं और वह सभी की बात करते हैं सभी को साथ लेकर चलते हैं.
सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी शिक्षा न्याय संवाद के लिए जब बिहार पहुंचे तो उन्हें बच्चों से मिलने से रोका गया। लेकिन हमारे नेता निडर हैं, उन्होंने किसी भी बात की परवाह नहीं की और बच्चों से मिले। कांग्रेस हमेशा गरीब और पिछड़े वर्ग के साथ है और उनके उत्थान के लिए संघर्ष करती रहेगी।


