Breaking
Sat. May 9th, 2026
Spread the love

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम हमले का जिस बहादुरी से सेना ने जवाब दिया है, उसके लिए सेना को बधाई ,पीएम मोदी को बधाई। योगी ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भारत की बहू बेटियों से उनका सिंदूर छीना उनको अपने घरवालों को खोना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें भी देश के सेना और पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके साथ खड़ा होना होगा।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के नौ ठिकाने तबाह कर दिए हैं। भारतीय सेना के इस सफल ऑपरेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेना को बधाई दी है। सीएम योगी ने सेना के साथ-साथ पीएम मोदी को भी बधाई दी है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *