Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सांताक्रूज में रहती है। पिछले साल अक्तूबर में वह उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ऋषिकेश नामक एक लड़के से मिली, जो फिलहाल ठाणे में रह रहा है। उनकी दोल्ती जल्द ही एक रिश्ते में बदल गई। लेकिन लड़की को संदेह होने लगा कि ऋषिकेश का एक अन्य महिला के साथ भी रिलेशन है। ऋषिकेश महिल के फोन का जवाब नहीं देता था और उसके फोन पर रिस्पॉन्स नहीं करता था। इस दौरान महिला को सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन विज्ञापन मिला, जिसमें रिश्तों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद करने का दावा किया गया था। उत्सुकतावश उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। खुद को तांत्रिक बताकर धोखेबाज ने उसकी चिंताओं को सुना और महिला को विश्वास दिलाया कि ऋषिकेश पर एक अन्य महिला ने काला जादू किया है, जिसकी वजह से उनके रिश्तों में समस्याएं आ रही हैं। ठग द्वारा महिला को यह विश्वास दिलाया गया कि तांत्रिक विद्या का उपयोग करके वह काले जादू को हटा सकता है और इसके लिए महिला से कुछ पेमेंट करने के लिए कहा। महिला ने शुरुआत में उसे कुछ पैसे दिए और उसके बाद अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से लगभग 3.5 लाख रुपए उस फर्जी तांत्रिक को भेज दिए। महिला ने कुल मिलाकर 53 ट्रांजैक्शन के माध्यम से ये पैसे भेजे, लेकिन महिला ने नोटिस किया कि इतने पैसे देने के बाद भी ऋषिकेश के बर्ताव में कोई भी बदलाव नजर नहीं आ रहा है। जब ये बात महिला ने ठग से कही तो उसकी तरफ से जवाब दिया गया की तांत्रिक विद्या चल रही है, कुछ विशेष पूजा विधि के लिए आपको राजस्थान आना पड़ेगा, लेकिन महिला ने वहां जाने से मना कर दिया और उसे मुंबई बुलाया लेकिन ठग ने कोई संपर्क नहीं किया, जिसके बाद महिला समझ गई कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है और उसने वाकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने साइबर फ्रॉड और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *