Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती से टंकी के ऊपर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह सगी बहन के उझानी के भदरौल के रहने वाले बहन के देवर से प्यार करती है। पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की ने कहा, ‘वह बहन के देवर के साथ ही शादी करेगी, नहीं तो कूद कर मर जाऊंगी।’ लड़की की जिद थी की उसी के साथ शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन उसकी शादी करने को राजी नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सरायपुर पिपरिया गांव की एक युवती बहन के देवर से शादी करने को इच्छुक है। बहन के देवर के साथ शादी न होने से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने टंकी से नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी।तभी मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस एवं ग्रामीण युवती का ध्यान भटकाते हुए टंकी के ऊपर चढ़ गए और पकड़कर उसे नीचे उतार लाए। पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। यह पूरा मांजरा जिस जिसने देखा उसे फिल्म शोले के वीरू की याद आ गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *