Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर एसबीआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 29 पैरालंपिक चैंपियंस को किया गया सम्मानित -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर एसबीआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 29 पैरालंपिक चैंपियंस को किया गया सम्मानित

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) एसबीआई की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में 29 पैरालंपिक चैंपियंस को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से भी बातचीत की गई और विस्तारपूर्वक इस सम्मान समारोह के बारे में जानकारी दी गई. बैंक की ओर से 29 पैरालंपिक विजेताओं को चेक प्रदान किए गए और उनकी असाधारण उपलब्धियो पर खुशी का इजहार किया गया. इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

सम्मान समारोह में एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान में सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए सच्ची लगन और मेहनत का जज्बा होना आवश्यक है फिर वह बड़े से बड़े कार्यो को आसान बना डालता है और ऐसे ही आज इस कार्यक्रम में हम जिन विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं उनका जीवन सभी के लिए एक मिसाल है. उन्होंने कहा कि एसबीआई की ओर से ऐसे विजेताओं को सम्मानित करने पर हम हर्ष की अनुभूति कर रहे हैं. कार्यक्रम में
हरविंदर सिंह, सुमित अंतिल, धरमबीर, प्रवीण कुमार, नवदीप सिंह, नितेश कुमार, अवनि लेखरा.निशाद कुमार, योगेश कंथुनिया, शरद कुमार, अजीत सिंह, सचिन खिलारी, प्रणव सूरमा, थुलासिमथी मुरुगेसन, सुहास यतिराज, मनीष नरवाल
शीतल देवी, राकेश कुमार, प्रीति पाल, दीप्ति जीवनजी, मरियप्पन थंगावेलु, सुंदर सिंह गुर्जर, होकातो होतोज़े सेमा, सिमरन शर्मा, मनीषा रामदास, निथ्या श्री सिवन, कपिल परमार, मोना अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस को सम्मानित किया गया. इस दौरान कई कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी दी गई जिसका वहां मौजूद लोगों ने खूब आनंद लिया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *