Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
चाऊमीन के 40 रूपये मांगना पड़ गया युवक को भारी- सर पर हमला कर कर दी ठेले वाले की हत्या -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

चाऊमीन के 40 रूपये मांगना पड़ गया युवक को भारी- सर पर हमला कर कर दी ठेले वाले की हत्या

मामूली बात पर हुई कहासुनी और उसके बाद हत्या किए जाने की यह घटना राजस्थान से सामने आई है.बीच बचाव करने पहुंचे मृतक युवक के भाई को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है.

राजस्थान के भरतपुर से 40 रुपये के उधारी के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जितेंद्र जाटव के तौर पर हुई, जो गांव में चाऊमीन का ठेला लगाता था. बुधवार देर रात सुरजीत और सतीश नाम के दो युवक उसके ठेले पर चाऊमीन खाने आए. चाऊमीन खाने के बाद दोनों ने रुपये देने से इनकार कर दिया. जब जितेंद्र और उसके भाई ने दोनों युवकों से चाऊमीन के 40 रुपये मांगे तो उन्होंने गाली गलौच कर दी.

 

जानकारी के मुताबिक सतीश और सुरजीत ने ठेला चालक जितेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से वार किया. बीच बचाव में उसका भाई गोपाल भी घायल हो गया. परिजन घायल जितेंद्र और गोपाल को लेकर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल गोपाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *