Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई :पीएम मोदी के रोड शो को लेकर क्लाइड क्रैस्टो ने एक बयान में कहा कि जब घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले में जान गंवाने वालों के परिवार शोक में थे, तब पीएम मोदी ने उसी इलाके में अपना रोड शो किया। बता दें कि होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 लोग घायल भी हुए थे।राकांपा-एसपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई में पीएम मोदी का रोड-शो भाजपा और गठबंधन पार्टियों को नुकसान पहुंचाएगी। दरअसल, राकांपा-एसपी नेता ने घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले में पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 16 लोगों के मरने के बावजूद प्रधानमंत्री ने इलाके में अपना रोड शो जारी रखा।  पीएम मोदी पर तंज कसते हुए क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, “मुंबई वालों के जख्मों में नमक छिड़कने के लिए मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया, जिससे की पीएम मोदी के रोड-शो को सुचारू रूप से चलाने के लिए सड़कों को भी अवरुद्ध किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *