Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अशोक गहलोत ने 4 साल पहले कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को लेकर पार्टी में हुई खींचतान का फिर से जिक्र किया -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

अशोक गहलोत ने 4 साल पहले कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को लेकर पार्टी में हुई खींचतान का फिर से जिक्र किया

राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने अशोक गहलोत के इस बयान पर रिएक्शन दिया है। जोगाराम पटेल ने कहा कि जब-जब सचिन पायलट का नाम किसी प्रतिष्ठित पद के लिए आगे किया जाता है या संभावना बनती है तो अशोक गहलोत होटल में बंद होने वाली कहानी फिर दोहरा देते हैं।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 साल बाद फिर उस मुद्दे को हवा दे दी है जो मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही खत्म हो गया था। अशोक गहलोत ने साफ किया कि अगर सोनिया गांधी और कांग्रेस उन्हें अध्यक्ष बनाना चाहती तो वह जरूर बनते। वह इसके लिए कभी मना नहीं करते। लेकिन इसके साथ ही अशोक गहलोत ने साजिश की बात का भी जिक्र किया।गौरतलब है कि जब साल 2022 में अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की बात चली थी, तो राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट और विद्रोह खड़ा हो गया था। कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़वाना चाहता था लेकिन इसलिए अशोक गहलोत को अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ता। माना जा रहा था कि अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद से हटते ही ये जिम्मेदारी सचिन पायलट को सौंपी जाएगी। लेकिन अशोक गहलोत खुद सीएम की कुर्सी छोड़ने और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए राजी नहीं थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *