Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ भारत में महिलाओं के कल्याण की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। उनके अनुसार, अभी महाराष्ट्र की लगभग 1.7 करोड़ पात्र महिलाएं इस स्कीम का फायदा ले रही हैं। देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर जोर देकर कहा कि महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस करते हुए शुरू की गई Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana को आगे भी जारी रखा जाएगा।महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए जारी चर्चित ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ को लेकर कयासबाजी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है। देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया है कि महाराष्ट्र सरकार Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana को बंद करने की कोई प्लानिंग नहीं कर रही है। इसकी लाभार्थी महिलाओं को पहले के जैसे ही आर्थिक मदद मिलती रहेगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस बयान से माझी लाडकी बहीण योजना का फायदा उठा रही महिलाओं ने राहत की सांस ली है।सीएम देवेंद्र फडणवीस पहले भी कह चुके हैं कि माताओं-बहनों के जीवन स्तर में सुधार और उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है। ऐसे में माझी लाडकी बहीण योजना को बंद करने का समाचार पूरी तरह से झूठा है। एक अफवाह है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *