Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई(हिंद समर्थन ब्यूरो) बीएमसी के खिलाफ हाथों में पोस्टर लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया और अपनी समस्या के समाधान की मांग की गई.

अभिलाख नगर, कांदिवली (पश्चिम) के लोगों ने कहा कि हमारी बस्ती को लालजी पाड़ा से जोड़ने वाला रास्ता कई वर्षों से बस्तीवासियों का एकमात्र और मुख्य मार्ग रहा है।
यह मार्ग लगभग 20,000 लोगों के आने-जाने और दैनिक जरूरतों के लिए अनिवार्य है।

पूर्व नगरसेवक माननीय के. टी. सोनी साहब ने इस मार्ग को पक्का कराया था और यहाँ एक लोहे का पुल (ब्रिज) भी बनवाया गया था।
लेकिन वर्ष 2016–17 में इस पुल को “पुराना” बताकर तोड़ दिया गया, और तब से आज तक इसे पुनः नहीं बनाया गया है।

वर्तमान में, बीएमसी ने वहाँ एक दीवार खड़ी कर दी है, जिससे झुग्गीवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

यहाँ के लोगों की जान किसी भी आपदा में खतरे में है।
अगर आग लग जाए, कोई गंभीर बीमारी फैले या अचानक भारी बारिश से पानी भर जाए,
तो लोगों के पास नाले में कूदने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

बस्ती के उत्तर दिशा में कोई रास्ता नहीं है, और दक्षिण दिशा में जो एक सड़क है, वह बहुत दूर है।
इस कारण उत्तर दिशा की बस्तियों में रहने वाले बच्चे, बुज़ुर्ग और महिलाएँ किसी आपदा की स्थिति में उस दूर के मार्ग तक पहुँच ही नहीं सकते।

इस तरह, लगभग 20,000 लोगों की जन-जीवन सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने कई बार बीएमसी, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया है,
लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

अब बस्तीवासी शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन और धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज़ उठा रहे हैं,
ताकि प्रशासन तुरंत इस रास्ते और पुल का पुनर्निर्माण करे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

हम न्याय और कानून में पूरा विश्वास रखते हैं।
हमारी केवल यही मांग है कि बस्ती का पुराना रास्ता और पुल तुरंत पुनर्निर्मित किया जाए,
ताकि नागरिकों की जान, विशेषकर बच्चों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा, सुनिश्चित हो सके।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *