Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं

लखनऊ:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इसके जरिये भारत के गौरव की पुर्नप्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि अयोध्या का पुराना गौरव वापस लौट आया है। हमें खुशी है कि हमने अपना वचन निभाया और मंदिर वहीं बनाया…। मुख्यमंत्री योगी बोले कि हम सिर्फ कहते नहीं हैं बल्कि करके दिखाते हैं।कहा कि अयोध्या के साथ अन्याय हुआ। वहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। मंदिर का मामला तो न्यायालय में था तो क्या वहां सड़क और बिजली नहीं दी जा सकती थी। क्या सरयू के घाटों की सफाई नहीं की जा सकती थी लेकिन अयोध्या को कुत्सित मंशा के कारण अभिशप्त रखा गया।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए 31 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। पहले अयोध्या की गलियों में गोलियों की तड़तड़ाहट होती थी। परिक्रमा करने पर रोक थी। अब भव्य अयोध्या बन रही है। पहले कर्फ्यू का सन्नाटा था अब मंगल भवन अमंगल हारी… का गान होता है। आज दुनिया भर से लोग अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या को दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *