(दानिश खान)
दिवाली नई शुरुआत, प्यार और परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों का समय है। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया ने कलर्स के शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ के सेट पर इस मौके को और भी खास बना दिया। इस जश्न में एक प्यारा सा पल जोड़ते हुए, दिव्यांका और विवेक ने अपने नन्हे-मुन्नों के लिए चुने गए नामों को ‘पति पत्नी और पंगा’ (PPAP) परिवार के साथ साझा किया। इसके बाद शो की पूरी टीम ने इन जुड़वां बच्चों पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाया। मनोज तिवारी ने बच्चों के लिए एक खास गाना गाया, जबकि दीपिका सिंह ने एक शानदार डांस परफॉरमेंस देकर जश्न में चार चांद लगा दिए। ‘पति पत्नी और पंगा’ परिवार ने प्यार की निशानी के तौर पर इन जुड़वां बच्चों को चांदी के कड़े भी भेंट किए। *दिव्यांका त्रिपाठी बताती हैं,* _“विवेक और मैंने अपने जुड़वां बच्चों के लिए पहले ही नाम सोच लिए थे। हमें लगा कि दिवाली – जो नई शुरुआत और साथ रहने का त्योहार है – इन नामों को सबके साथ साझा करने का सबसे सही मौका है। इसने इस पल को हमारे लिए और भी खास और भावुक बना दिया, खासकर तब जब पूरे ‘PPAP’ परिवार ने हमारे नन्हे-मुन्नों पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाया। माता-पिता बनने के बाद विवेक का एक बहुत ही प्यारा रूप सामने आया है, जो मुझे बहुत पसंद है। हालांकि सब कुछ संभालना मेरे लिए सीखने का एक अनुभव रहा है, लेकिन मैं समझती हूं कि विवेक के लिए भी यह आसान नहीं रहा होगा। वे भी जीवन के इस नए पड़ाव को पूरी तरह अपना रहे हैं, अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं और बच्चों के लिए समय भी निकाल रहे हैं। हम दोनों मिलकर माता-पिता बनने के इस सफर को तय कर रहे हैं, साथ-साथ चीजें सीख रहे हैं और अपने जुड़वां बच्चों के साथ बिताए हर छोटे-छोटे पल का आनंद ले रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि जीवन के इस नए अध्याय ने हमें और भी करीब ला दिया है और हमारी जिंदगी को बेहतर बना दिया है।”_
*देखिए ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ (Nivea Body Milk और ORN.com द्वारा प्रस्तुत), जिसमें ‘फ्रैगरेंस पार्टनर’ Envy Perfume, ‘कुकिंग पार्टनर’ Silver Coin Chakki Fresh Aata और ‘स्पेशल पार्टनर’ Cadbury Silk शामिल हैं। इसे हर शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स (COLORS) और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देखें।*

