Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया गया है -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया गया है

मुंबई :महाराष्ट्र में आजादी के बाद से लगभग 20 शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। इनमें सबसे अहम मुंबई का नाम है, जो पहले बॉम्बे था।महाराष्ट्र के सांगली जिले में इस्लामपुर शहर का नाम बदल दिया गया है। इस शहर को अब ईश्वरपुर नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने मानसून सत्र के आखिरी दिन यह फैसला किया। इस पर खुशी जताते हुए इस्लामपुर के एक शिवसेना नेता ने कहा कि यह मांग 1986 से चली आ रही थी, जो लगभग 39 साल बाद पूरी हुई है। महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 30 जून को शुरु हुआ था। 18 जुलाई को इसका समापन हुआ। सत्र के आखिरी दिन इस्लामपुर का नाम बदलने का फैसला किया गया। हिंदूवादी संगठन शिव प्रतिष्ठान ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस शहर का नाम बदलने की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने यह फैसला किया है।शिव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संभाजी भिड़े के समर्थकों ने कहा था कि जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। अब सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर हो जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *