Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुंबई की तेज़ बारिश में लोगो से फायदा उठाकर अपने जेब गर्म करने वाले ऐसे लोगों पर मामला दर्ज -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

मुंबई की तेज़ बारिश में लोगो से फायदा उठाकर अपने जेब गर्म करने वाले ऐसे लोगों पर मामला दर्ज

मुंबई :मुंबई में भारी बारिश के चलते यातायात ठप हो गया था। सड़कों पर पानी भरने से बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। कई जगहों पर लंबा जाम भी लगा था। पटरियों पर पानी भरने से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी प्रभावित हुई थी।मुंबई में भारी बारिश के दौरान ज्यादा किराया वसूलने वाले 147 कैब ऑपरेटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी लोगों ने पिछले सप्ताह मुंबई में भारी बारिश के बीच तीन से चार गुना किराया वसूला था। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बारिश के दौरान एप के जरिए बुक होने वाली कैब के ज्यादा पैसा वसूलने का यह पहला मामला नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कैब बुक करने वाले एप में सामान्य से चार गुना ज्यादा तक किराया दिखाया गया था। कई लोगों ने बढ़ा हुआ किराया देकर सफर भी किया था।कुछ ऐसे मामले भी सामने आए थे, जिनमें कैब बुक करने के बाद ड्राइवर ने ज्यादा किराए की मांग की और यात्री को मजबूरन किराया देना पड़ा था। अब मुंबई पुलिस ने ज्यादा किराया वसूलने वाले 147 ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *