Breaking
Sat. May 30th, 2026
Spread the love

पंजाब में 26 मई को  निकाय चुनाव के लिए मतदान कराया गया था, जिसमें आठ  नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों सहित कुल 103 शहरी निकायों के लिए वोट डाले गए थे। मतदान के बाद आज चुनाव परिणाम 23 जिलों के 102 शहरी निकायों के वार्डों पर आधारित हैं।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। सबकी नजरें आज के परिणामों पर टिकी थीं। राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। आयोग के अनुसार प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कराई गई। पंजाब निकाय चुनाव में अब तक घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है और सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने 955 वार्डों में जीत दर्ज की है और कांग्रेस 393 वार्डों में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर रही, जबकि 251 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। तो वहीं, शिरोमणि अकाली दल को अब तक 192 वार्डों में जीत मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 172 वार्डों में जीत दर्ज की है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने सात वार्ड जीत लिए हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *