केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब अक्सर कहा करता था कि हर राज्य में भाजपा की सरकार होनी चाहिए… इसके लिए हम प्रयास करेंगे और मैं आज भी प्रयासरत हूं। सिर्फ बंगाल चुनाव की बात नहीं है।
जहां तक एसआईआर की बात है तो केरल, तमिलनाडु में क्यों नहीं कंप्लेन आ रही है, एक ही जगह क्यों कंप्लेन आ रही है।
इसका मतलब है कि दोष एसआईआर में नहीं है, बल्कि दोष उस जगह पर जो सत्ता में है, उनका है।
क्योंकि उनको मालूम है कि जनता तय कर चुकी है कि इस बार उनको भगाएगी।
मैं ममता जी से साफ साफ कहना चाहता हूं कि हम चुन चुन कर घुसपैठियों को न सिर्फ मतदाता सूची से निकालेंगे, बल्कि उनको देश से बाहर करेंगे।
इस बार ममता दीदी को जाना तय है।


