Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

जाट समाज की ओर से आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.राजस्थान के नागौर में जाट समाज की ओर से आयोजित विशाल सामाजिक बैठक में समाज सुधार को लेकर कई जरूरी निर्णय लिए गए. महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सूरजपुरी महाराज के स्थान पर आयोजित इस बैठक में यह तय किया गया है कि अब विवाह,मृत्यु भोज आदि अवसरों पर किए जाने वाले फिजूल खर्चों पर रोक लगेगी. इसके अलावा समाज में छोटे-बड़े और आम परिवारों के बीच बढ़ते भेदभाव को समाप्त करने को लेकर भी कई फैसले लिए गए हैं.

निर्णय के अनुसार,लड़के की शादी हो या लड़की की दोनों ही स्थिति में अधिकतम 5 तोला सोने के जेवरात देने-लेने की सीमा तय की गई है. इससे अधिक सोना देने-लेने पर सामाजिक रोक रहेगी.इसके साथ ही विवाह में बर्तन बांटने की प्रथा पूर्णतः बंद करने,मायरा (भात) में सादगी अपनाने तथा कपड़ों के स्थान पर सीमित व प्रतीकात्मक राशि देने पर सहमति बनी है. मृत्युभोज में कपड़ों के लेन-देन की परंपरा समाप्त कर लिफाफे में सीमित राशि देने की व्यवस्था लागू की जाएगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *