जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक चीन के वैज्ञानिक एक ऐसी गोली बना रहे हैं, जो इंसान की जिंदगी को 150 साल तक बढ़ा सकती है. यह दवा अंगूर के बीज से निकले एक प्राकृतिक तत्व पर आधारित है. शेनझेन की बायोटेक कंपनी लॉनवी बायोसाइंसेज इस दवा पर काम कर रही है. कंपनी का दावा है कि यह गोली बूढ़े और कमजोर कोशिकाओं को खत्म कर स्वस्थ कोशिकाओं की रक्षा करेगी. जिससे इंसान की उम्र बढ़ सकती है. अभी इस दवा का परीक्षण चूहों पर किया गया है जिससे उनकी उम्र 9% बढ़ी है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इंसानों पर भी इसका ट्रायल जरूरी है।


