Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :राजद ने बयान जारी कर कहा, “बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवारों के विरूद्ध निम्नलिखित पार्टी के साथियों के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में या राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियां करने के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त अधिकृत सूचना के आधार पर पार्टी के निम्नलिखित नेताओं/कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।निष्कासित किये गये लोगों में परसा विधायक छोटेलाल राय, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रितु जयसवाल, विधायक मोहम्मद कामरान, पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, अनिल सहनी, सरोज यादव और अनिल यादव शामिल हैं। निष्कासित लोगों में रितु जयसवाल परिहार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं, जहां राजद ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे की बहू स्मिता पूर्वे को मैदान में उतारा है। इसी तरह, नवादा के गोविंदपुर से मौजूदा विधायक मोहम्मद कामरान, पूर्व विधायक कौशल यादव की पत्नी और राजद की आधिकारिक उम्मीदवार पूर्णिमा यादव के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *