Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सीएम योगी ने हर जिले में ड्रग कंट्रोल अफसर की तैनाती के निर्देश दिए -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

सीएम योगी ने हर जिले में ड्रग कंट्रोल अफसर की तैनाती के निर्देश दिए

यूपी के सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि जिलास्तर पर कार्य व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब ड्रग कंट्रोल अफसर का पद बनाया जाए।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में दवाओं की अच्छी क्वालिटी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि दवाओं की क्वालिटी चेक करने वाले तंत्र को मजबूत और प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिलास्तर पर कार्य व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब ड्रग कंट्रोल अफसर का पद बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि औषधि निरीक्षकों की संख्या को दोगुना किया जाए। इन पदों पर चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अब इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती कराई जाएगी।मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए। इसी बैठक में उन्होंने औषधि नियंत्रण संवर्ग के पुनर्गठन एवं नए पदों के सृजन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनपदों में औषधि निरीक्षकों की समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रभावी पर्यवेक्षण और समयबद्ध जांच व्यवस्था लागू की जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *