Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

गरीबी के कारण दीपावली अच्छी मनाने के लालच में एक शख्स ने डेढ़ महीने के मासूम को ही चुरा लिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र से लापता हुए दुधमुंहे बच्चे के मामले में पुलिस ने जल्द ही बड़ी सफलता हासिल की है। मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया है और बच्चे को चोरी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने गरीबी की वजह से ऐसा कदम उठाया, जिसने उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया। दरअसल इस कपल ने अच्छी दिवाली मनाने के लालच में एक दुधमुंहा बच्चा चोरी कर लिया। पुलिस को जब इस मामले की शिकायत मिली तो आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। अंत में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कानपुर के नौबस्ता इलाके में डेढ़ महीने का दुधमुंहा बच्चा अचानक गायब हो गया। मासूम के गायब होने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित दंपति ने पुलिस से गुहार लगाई और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बच्चे को उसी के साथ काम करने वाले एक शातिर व्यक्ति ने चोरी किया है।

आरोपी ने  दंपति को किराए का मकान दिलाने का लालच दिया, फिर उन्हें शराब पिलाई। शराब के नशे में जब दोनों पति-पत्नी सो गए, तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर मासूम को लेकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी दंपति को दबोच लिया। पुलिस ने मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चा वापस मिलने के बाद पीड़ित माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कानपुर पुलिस और कमिश्नरेट टीम का धन्यवाद किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *