Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

दिल्ली :पीएम मोदी ने कहा, “आजकल दीपावली, छठ पूजा और अन्य उत्सवों की तैयारियां जोरों पर है। बिहार में लोकतंत्र के महाउत्सव की शुरूआत भी हो चुकी है। आप भी दिनभर चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। आप सभी के परिश्रम को भाजपा का हर कार्यकर्ता बहुत ही गौरव के साथ देखता है। आप सभी को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा, “आज बिहार के हर घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है। एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार, इससे बनेगी सुशासन की सरकार।पीएम मोदी ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बिहार के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मेरा बूथ, सबसे मजबूत-ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, ये जमीनी स्तर पर भाजपा की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है। जैसे पुरानी कहावत है- बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। वैसे ही जब हर बूथ सबसे मजबूत होता है, तभी पार्टी को सफलता मिलती है। इसलिए ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि बिहार भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *