Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर कहा कि मैं व्यथित हूं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंंत्री कार्यकाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, “राजस्थान के जैसलमेर में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” इसके अलावा मुआवजे का ऐलान करते हुए पोस्ट में आगे लिखा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निजी बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। आग इतनी भयावह थी कि इस बस में सवार लोगों को बाहर निकलने तक का समय नहीं मिल सका। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में सवार 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई .

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *