Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के चीनी सहकारी क्षेत्र को काफी लाभ हुआ है। वह अहिल्यानगर जिले में डॉक्टर विट्ठलराव विखे पाटिल सहकारी चीनी कारखाने की विस्तारित क्षमता का उद्घाटन करने के बाद एक किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने चीनी सहकारी समितियों से गैर पेराई सत्र में भी मल्टी-फीड एथनॉल का उत्पादन करने की अपील की। महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिरडी स्थित साईंबाबा मंदिर में  पूजा-अर्चना की। शाह के साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार तथा अन्य लोग भी रहे। अमित शाह अहिल्यानगर जिले के शिरडी मंदिर नगर पहुंचे। शाह अहिल्यानगर जिले में एक किसान रैली को भी संबोधित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *