Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली :पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों को गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और वीरेंद्र चरण के इशारे पर कथित तौर पर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरियाणा के ट्रिपल (तिहरे) मर्डर केस के आरोपी नई फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कालिंदी कुंज क्षेत्र में पुष्टा रोड पर जाल बिछाया।सुबह करीब 3 बजे पुष्टा रोड की ओर आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया। हालांकि, बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों शूटरों की पहचान राहुल और साहिल के रूप में हुई है। वे दोनों हरियाणा के पानीपत और भिवानी जिले के रहने वाले हैं। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राहुल हरियाणा के पानीपत जिले के जुरासी गांव का रहने वाला है. राहुल पर कई गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं. दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में इसका हाथ पाया गया है. इसके अलावा फरवरी 2025 में बीकानेर  में भी यह हथियारों के साथ पकड़ा गया था. 37 साल का साहिल हरियाणा के भिवानी जैन चौक का रहने वाला है. साहिल पर कई वित्तीय धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले चल रहे हैं, जो फिलहाल भिवानी और सिरसा की अदालतों में विचाराधीन हैं. स्पेशल सेल को इन दोनों अपराधियों की दिल्ली–एनसीआर में मूवमेंट की खुफिया जानकारी मिली थी. 1 अक्टूबर की शाम, जब दोनों बदमाश बाइक पर कलिंदी कुंज–जैतपुर पुश्ता रोड पर निकले, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को पैर में गोली मारकर काबू कर लिया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *