Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

बरेली :मौलाना तौकीर रजा की मदद करने वालों पर भी यूपी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तौकीर रजा फ़ाइव इन्क्लेव के जिस मकान में छिपे थे, उसके मालिक के चार लग्ज़री होटलों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस मामले में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है और अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।बरेली हिंसा में योगी की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है। आज यानी रविवार को 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिसके बाद कुल मिलाकर अब तक मौलाना तौकीर समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी की गिरफ्तारी कैमरे और CCTV फुटेज के आधार पर हुई है जिनमें ये सभी पुलिस टीम पर हमला करते दिख रहे हैं।

बरेली हिंसा के मामले में  ब्लॉक डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने मौलाना तौक़ीर रज़ा के करीबियों के कुल तीन होटल सीज़ कर लिए है। इन सभी पर नियम के ख़िलाफ़ निर्माण का आरोप है। बता दें कि, शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद भड़की हिंसा के बादल काफी बवाल मचा था।

इन तीन होटलों को सीज किए जाने के पीछे वजह ये बताई गई है कि शुक्रवार को तौकीर रजा यहीं शरण दी गई थी। ये होटल और मैरेज हॉल तौकीर रजा के करीबी के हैं, जिन पर प्रशासन ने एक्शन लिया है। एसपी मानुष पारीक ने बताया कि अभी तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से तमंचा,गोलियां और पत्थर चप्पल बरामद किए गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *