Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली :उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी ने कहा, ”गडकरी के विभाग को छोड़कर जनता के विकास के लिए कोई काम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। रोजगार और विकास केवल अखबारों, चैनल और होर्डिंग में ही दिखाए जा रहे हैं। मोदी सरकार में नितिन गडकरी ने सबसे अच्छा काम किया है। वह सबसे अच्छा बोलते भी हैं। वह किसी के प्रति द्वेषपूर्ण बातें नहीं करते हैं, इसीलिए उन्हें दरकिनार किया गया है।समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना करते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में गडकरी ने ‘‘सबसे अच्छा काम किया है’’ और वह सबसे अच्छा वक्ता भी हैं। चौधरी ने यह भी दावा किया कि देश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ी है, लेकिन देश में लोग अखिलेश यादव को पसंद कर रहे हैं।नागपुर से तीन बार के लोकसभा सांसद गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा में जो सही लोग हैं, वे हाशिये पर हैं, जबकि जो गलत हैं वे मुख्य धारा में हैं। चौधरी ने कहा, “गडकरी को मंत्री बनाना मजबूरी है, वरना मंत्रिमंडल काम नहीं करेगा। जादू का असर होता है। अगर गडकरी नहीं होंगे तो सरकार गिर जाएगी। वह इतना साफ बोलते हैं, उन्हें अब तक क्यों नहीं हटाया गया।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *