Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने आकाश आनंद के बाद अब आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी बीएसपी में वापस ले लिया है। इससे पहले अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करके मायावती ने माफी मांगी थी। अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से खुद को पार्टी में वापस लेने का आग्रह भी किया था। वहीं अब अशोक सिद्धार्थ के इस पोस्ट के बाद मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें माफ करने और पार्टी में वापस लेने का ऐलान किया है। बता दें कि मायावती ने कुछ दिन पहले आकाश आनंद और अशोक सिद्धार्थ दोनों को पार्टी से बाहर कर दिया था। हालांकि अब पहले आकाश और फिर आकाश के बाद अशोक सिद्धार्थ को भी उन्होंने पार्टी में वापस ले लिया है।मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कई जिम्मेदार पदों पर लम्बे वर्षों तक कार्यरत रहे एवं पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आज अपने लम्बे पोस्ट के जरिये सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती की माफी मांगी है तथा आगे पार्टी और बी.एस.पी मूवमेन्ट के प्रति पूरी तरह से वफादर रहकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लग जाने का आश्वासन बहुजन समाज व बी.एस.पी. नेतृत्व को दिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *