Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 2 घंटे के अंदर शैला खानम को उनकी मांग के अनुरूप सिलाई मशीन उपलब्ध कराई। सिलाई मशीन प्राप्त होने पर शैला खानम उर्फ निखत परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया है। सीएम योगी 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान शनिवार को उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना था। इसी दौरान शैला खानम नाम की महिला ने सीएम योगी को 2 पेज का आवेदन पत्र दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, “योगी भईया, एक सिलाई मशीन दिलवा दीजिए, जिससे हमारी आजीविका चल सके।दरअसल शैला खानम ने मुख्यमंत्री को 2 पेज का आवेदन पत्र देते हुए बताया कि उनके पास जॉब न होने से उन्हें परेशानी होती है। उनके पति का भी इनकम कम होने से उन्हें परेशानी होती है। मुख्यमंत्री से उन्होंने एक सिलाई मशीन की मांग करते हुए कहा कि इससे वह अपनी आजीविका का साधन बना सकेंगी और इससे अपने बच्चों की अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई भी करा लेंगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *